Monday, November 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

CM धामी ने दिल्ली शाहदरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, प्रत्याशियों को जिताने की कि अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 215 से भाजपा प्रत्याशी भारत गौतम के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान रोड शो में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की की वह इन नगर निगम चुनावों में आगामी 4 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताकर भाजपा का बोर्ड बनाएं।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ने आज वार्ड संख्या 215, शाहदरा में बाबू राम स्कूल चौक से भाजपा प्रत्याशी भारत गौतम के समर्थन में रोड शो किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्याशी के पक्ष में आम जनता से आगामी 4 दिसंबर को भारी मतों सेउन्हें विजय बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब दिल्ली की सड़कों पर दिखा। इस दौरान उत्तराखंड समाज के लोगों भी भारी संख्या में मौजूद रहे और उनके द्वारा मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *