Monday, November 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मलिन बस्तियों के मसीहा स्व. वीरेंद्र मोहन उनियाल की 73वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मलिन बस्तियों के प्रणेता एवं गरीब और बेसहारा लोगों के मसीहा स्व. वीरेंद्र मोहन उनियाल की 73वीं जयंती के अवसर पर सहस्रधारा रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

22 नवंबर 1953 को देहरादून में जन्मे स्व. वीरेंद्र मोहन उनियाल ने उत्तर प्रदेश के समय से ही उत्तराखंड की मलिन बस्तियों में गरीब, जरूरतमंद और छत विहीन लोगों को आश्रय दिलाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के माध्यम से नदी, नालों और खालों के किनारे रहने को मजबूर हजारों परिवारों को बसाने और उन्हें छत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहा।

उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. उनियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में स्व. वीरेंद्र मोहन उनियाल के भाई नरेंद्र मोहन उनियाल, उनके पुत्र एवं निर्बल वर्ग एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष समीर उनियाल, पुत्रवधू सुरभि उनियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव टीटू प्रवीण त्यागी, केशव उनियाल, विद्युत नियामक आयोग के सदस्य गौरव खंडूरी, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी केशव उनियाल, दिनेश नैथानी, कुलदीप कोहली, पंडित रमेश उनियाल, राकेश उनियाल, आशीष मित्तल, विनोद, सोना, निशांत, अमित, राहुल रावत, हितेश कुमार, राकेश जुयाल, सिद्धार्थ बढ़ौती, अनुराग उनियाल, प्रदीप तिवारी, भानु बगवाल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।