उत्तराखंड

बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, औपचारिक ऐलान बाकी!

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि सीएम धामी किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई थी। सूत्रों की मानें तो सीएम धामी चम्पावत सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। यह दिल्ली में आला नेताओं के साथ बैठक के बाद तय कर लिया गया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव को लेकर तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। लगभग तय हो चुका है कि सीएम धामी चंपावत से चुनाव ही लड़ेंगे। इसका जल्द ऐलान भी कर दिया जाएगा। नाम का ऐलान होने के साथ ही जल्द प्रदेश के उपचुनाव भी कराए जा सकते हैं।

सीएम धामी की सीट को लेकर भाजपा की नजर धारचूला विधायक हरीश धामी की सीट पर भी थी। धामी ने खुद ही ऐलान किया था कि अगर सीएम चाहें तो वो सीट खाली कर देंगे, लेकिन बाद में वो अपने बयान से पलट गए। उसके बाद से ही इस बात की अटकलें थी कि सीएम कहां से उप चुनाव में ताल ठाकेंगे।

2 thoughts on “बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी, औपचारिक ऐलान बाकी!”

  • Thanks for putting this together! I really enjoyed how
    you approached “बड़ी खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी,
    औपचारिक ऐलान बाकी! – Khabar Samiksha” — you
    don’t often find this kind of well-structured write-up.
    These days I’m digging into this topic myself,
    so I started a small guide here: das Lobby von Winz Looking forward to more!

  • Thank you for this post! I really appreciated the way you broke down “बड़ी
    खबर: चम्पावत से चुनाव लड़ेंगे CM धामी,
    औपचारिक ऐलान बाकी! –
    Khabar Samiksha” — it’s rare to see such a down-to-earth take.

    These days I’m reading up on this topic too, and I keep some notes over here:
    avis sur magical spin – Sherry – Great work!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *