उत्तराखंड

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ग्रहण किया पदभार, हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रहे मौजूद

उत्‍तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आज रविवार को देहरादून में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत भी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे करन माहरा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वह यहां से देहरादून के लिए रवाना हुए। डोईवाला और भानियावाला में भी उनका स्‍वागत किया गया। जहां से वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

One thought on “कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ग्रहण किया पदभार, हरीश रावत और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव रहे मौजूद”

  • Thank you for this post! I honestly appreciated the way you explained “कांग्रेस के नवनियुक्त
    प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ग्रहण किया पदभार, हरीश रावत और प्रदेश
    प्रभारी देवेंद्र यादव रहे मौजूद – Khabar Samiksha” — it’s not every day you read such
    a practical write-up. I’ve been digging into similar subjects
    as well, and I put together some notes over here: l’essentiel sur Mad Casino Looking forward to more!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *