Monday, November 23, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

मून मिशन के सपनों को साकार करने से बस कुछ ही दूरी पर चंद्रयान-3

स्कूलों के छात्र देखेंगे लाइव प्रसारण 

नई दिल्ली। देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। सभी आवासीय स्कूलों के छात्र लाइव प्रसारण देखेंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।

अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि इस अभूतपूर्व कार्य को देश के समस्त छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है, जो पूरे देश के लिए गौरव का अवसर है। विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा की स्तर पर उतरने का समय शाम का समय है, इस अवधि में स्कूल बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *