Monday, November 23, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की दिल्ली मेट्रो की सवारी, यहां देखें वीडियो

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली की लाइफलाइन ​मेट्रो (Delhi Metro News) की सवारी की। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही हैं। वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को राजस्थान जाएंगी। वह मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन-पूजन करेंगी। साथ ही इसी दिन वह डूंगरपुर जिले का दौरा भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर में राजिविका की ओर से ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। वहीं राष्ट्रपति का मंदिरों में दर्शन का भी कार्यक्रम है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के एसीएस अभय कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *