Delhi-Dehradun Economic Corridor से ढाई घंटे में पूरा होगा सफर, जानिए उन 18 योजनाओं के बारे में जिनकी पीएम मोदी ने देवभूमि को दी सौगात
उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 हजार करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने सबसे पहले परेड मैदान में प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसके बाद उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें 8600 करोड़ की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (इकोनामिक कारीडोर) भी शामिल है। जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ उनमें योजनाओं में 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना मुख्य है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव से ठीक पहले देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। यहां पहुंच उन्होंने 15728 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ की लागत से तैयार सात योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद गढ़वाली बोली में अपना संबोधन शुरू पीएम मोदी ने उत्तराखंड की जनता तक अपनी बात पहुंचाई।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना (लागत 1777 करोड़)
-आल वेदर रोड परियोजना में देवप्रयाग से श्रीकोट तक सड़क का चौड़ीकरण (257.34 करोड़)
-आल वेदर रोड परियोजना में ब्रह्मपुरी से कौडियाला तक चौड़ीकरण व डक्ट निर्माण (248.22 करोड़)
-आल वेदर रोड परियोजना के तहत लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का उपचार (107.68 करोड़)
-आल वेदर रोड परियोजना में साकनीधार, श्रीनगर व देवप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार (75.9 करोड़)
-हिमालयन कल्चर सेंटर (67 करोड़)
-स्टेट आफ आर्ट परफ्यूमरी एंड एरोमा लैबोरेट्री देहरादून (40 करोड़)
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
-175 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (8600 करोड़)
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे हरिद्वार, हलगोवा, बहादराबाद तक जुड़ाव (2082 करोड़)
-हरिद्वार रिंग रोड: मनोहरपुर से कांगड़ी (1602 करोड़)
-लक्ष्मणझूला के निकट सेतु निर्माण (69.263 करोड़)
-देहरादून-पांवटा साहिब (1695 करोड़)
-नजीबाबाद-कोटद्वार एनएच का चौड़ीकरण (86 करोड़)
-बदरीनाथ धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (220 करोड़)
-गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (54 करोड़)
-हरिद्वार मेडिकल कालेज (538 करोड़)
-देहरादून में जलापूर्ति, सड़क व ड्रेनेज सिस्टम (724 करोड़)
-चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून (58 करोड़)

Thank you for this post! I really enjoyed how
you covered “Delhi-Dehradun Economic Corridor से ढाई घंटे में पूरा होगा सफर,
जानिए उन 18 योजनाओं के बारे में जिनकी पीएम मोदी
ने देवभूमि को दी सौगात – Khabar Samiksha” — you don’t
often find such a well-structured perspective.
I’ve been digging into this topic myself, and I keep a
resource over here: 1win azərbaycan Keep it up!