Monday, November 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले

देहरादून। उत्तराखंड में दोपहर को मौसम ने करवट बदली। देहरादून और मसूरी में झाेंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वही, ओले भी गिरे। उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 80 किलाेमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *