Monday, November 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बढ़ती गर्मी के साथ ही पर्यटकों से गुलजार होने लगा लच्छीवाला नेचर पार्क

देहरादून। गर्मी बढ़ते ही लच्छीवाला नेचर पार्क भी सैलानियों से गुलजार रहने लगा है। यहां कुछ दिनों से लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। लच्छीवाला में वीकेंड के दिनों में 1400 से अधिक व अन्य दिनों में 600-700 सैलानी पहुंच रहे हैं। वीकेंड के दिनों में नेचर पार्क की आमदनी एक लाख पार हो रही है। आम दिनों में आमदनी पचास हजार से ऊपर जा रही है।

पार्क में एक व्यक्ति का शुल्क 80 रुपये है, वहीं चार पहिया वाहन का 40 और दुपहिया वाहन का 20 रुपये शुल्क है। नाइट वाटर फाउंटेन का शुल्क 100 रुपये है। पर्यटक यहां नेचर पार्क में बोटिंग का लुफ्त भी उठा रहे हैं। लच्छीवाला नेचर पार्क में म्यूजियम भी बनाया गया है। यहां उत्तराखंड की पौराणिक चीजें रखी गई हैं। बच्चों के लिए नेचर पार्क में झूले लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *